Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, दो साथी फरार, एक पिकअप गाड़ी 2 तमँचे व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड हो गयी जब पुलिस ने बदमाशों की सुचना पर चौकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मैक्स पिकअप गाड़ी को जब रुकने का इशारा किया तो गाड़ी सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दी। जिसपर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश के एक अन्य साथी को भी कॉम्बिग के दौरान पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। वही पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिकअप गाड़ी 2 तमँचे व कारतूस बरामद किये है। और घायल बदमाश को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया।
दरअसल, मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के संधावली का है। जहाँ मंसूरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैरियर लगाकर चौकिंग अभियान चलाया हुआ था तभी सामने से आ रही एक संदिग्ध मैक्स पिकअप गाड़ी को पुलिसकर्मियों द्वारा जब रुकने का इशारा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस से घिरता देख फायर कर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए उनका पीछा किया, तो बदमाश संधावली के जंगलो में घिर गए
इस दौरान एक बदमाश युसूफ पुलिस की गोली से घायल हो गया। तो वही उसके तीन साथी अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर घायल बदमाश के एक साथी मुस्तकीम को कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश युसूफ को उपचार के लिए जहा अस्पताल में भर्ती कराया तो वही पुलिस ने इन लुटेरों के पास से एक मैक्स पिकअप गाड़ी 2 तमंचे कारतूस बरामद किये है। गिरफ्तार बदमाश शातिर चोर लुटेरे है जिनके खिलाफ जनपद व अन्य जनपदो के अलग अलग थानो मे चोरी ,लूट डकैती के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।
इस बारे में खतौली सीओ रवि शंकर मिश्रा ने बताया की मुखबिर खास की सुचना ओर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा इन बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो पुलिस पार्टी पर गाड़ी सवार बदमाशों ने फायर कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे एक बदमाश घायल हो गया उसका अन्य एक साथी गिरफ्तार कर किया गया है जबकि दो और साथी भागने मे कामयाब हो गए है इनके पास से गाड़ी दो तमचे व कई कारतूस बरामद किये गए है। फरार बदमशो की तलाश भी जारी है।
विभिन्न मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया।  थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त मोहित पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम कूड़ी थाना छपरौली, बागपत को ग्राम सोहजनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।  थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 विपुल कुमार द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त राजा पुत्र शिवकुमार नि0 ग्राम राडधना  थाना सरधना जनपद मेरठ को रतनपुरी रोड पर भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना बुढाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। 
थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा अभियुक्त शुभम उर्फ हैप्पी पुत्र तिलकराम नि0 ग्राम जेवरी थाना कंकरखेडा जिला मेरठ को  ग्राम कुरथल इटावा कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 मो0सा0 बरामद की गयी। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 आनन्द कुमार द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजा पुत्र चाहत नि0 ग्राम लुहिंगा कलां थाना पुनहाना जनपद नूंह मेवात हरियाणा को  चौकी शामली स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 6 =