Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

योग साधना केंद्र गाँव बरवाला मुजफ्फरनगर में निःशुल्क योग साधना शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निःशुल्क योग साधना केंद्र गाँव बरवाला मुजफ्फरनगर में नवनिर्वाचित जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर व क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी के साथ साथ पूरी जिला कार्यकारिणी का फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया गया।

संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय योग संस्थान एक ऐसी अनूठी संस्था है जो देश विदेश में योग साधना को माध्यम बनाकर पिछले ५५ वर्षों से समाज को एक सही दिशा देने का प्रयास निरन्तर कर रही है।योग हमारी संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर हैं।

योग हमें अनुशासन,सभ्यता,व निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है।आज गाँव में भी अनेक असाध्य रोगों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।ऐसे में योग ही हमें इन असाध्य रोगों से मुक्ति दिला सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी को दशहरे की शुभकामनाएँ भी दी।नवनिर्वाचित जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि संस्थान ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसको ईमानदारी व मेहनत से निभाने का पूरा प्रयास करूंगा।

मेरा मानना है कि आज गाँव में भी योग साधना केंद्र खोलने की आवश्यकता है।योग साधना और शारीरिक श्रम में बहुत बड़ा अंतर है।योग साधना से हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ बनते हैं और योग से हमारा अध्यात्म का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

नवनिर्वाचित क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी ने कहा कि योग से युवाओं को अपने कैरियर को बनाने का अवसर भी मिलेगा,साथ ही साथ वे नशाखोरी गुटका,बीड़ी,शराब आदि गन्दी आदतों से भी दूर रहेंगे जिससे गाँव का माहौल अच्छा बनेगा।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य यज्ञ दत्त आर्य व सत्यवीर सिंह पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।सभी साधको ने पूरी जिला कार्यकारिणी का फूल मालाओ स्वागत किया और केंद्र प्रमुख गोतम बालियान ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बॉबी,संदीप कुमार,मास्टर देवेन्द्र बालियान ,अनंग पाल आदि का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =