खेल जगत

बुमराह वनडे उपकप्तानी में hardik pandya को दे सकते हैं कड़ी चुनौती

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी एशिया कप और पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनने के लिए ऑल राउंडर hardik pandya के साथ प्रबल दावेदार दिख रहे हैं.

पांड्या को नियमित टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बना दिया गया है जबकि बुमराह को शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरु हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में कप्तान बनाया गया है जिससे वह बड़ौदा के इस ऑल राउंडर को कड़ी चुनौती देने के लिये तैयार हैं.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, अगर आप नेतृत्व के मामले में अनुभव को देखेंगे तो बुमराह पांड्या से आगे हैं. उन्होंने 2022 में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी. वह दक्षिण अफ्रीका के वनडे दौरे के दौरान पांड्या से पहले एकदिवसीय टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं. उन्होंने कहा, अगर आप एशिया कप और विश्व कप दोनों के लिए बुमराह को वनडे में उपकप्तान बनाते हुए देखें तो कोई हैरानी नहीं होगी. यही कारण है कि उन्हें रुतुराज की जगह आयरलैंड में कप्तानी सौंपी गई.

बुमराह की कप्तानी में भारत ने पहले टी20 मुकाबले में हराया. अब उनकी कप्तानी में दो और टी20 मैच भारत को खेलने हैं. जीत का प्रतिशत देखें, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह का अभी 100 फीसदी है. हालांकि इस मामले में सबसे आगे रोहित शर्मा हैं.

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारत ने सबसे अधिक 41 मैच जीते हैं. धौनी ने कुल 72 मैचों में भारत की कप्तानी की है. जिसमें 41 में जीत और 28 में भारत को हार सामना करना पड़ा है. जबकि विराट कोहली ने 50 टी20 मैच में भारत की कप्तानी की. जिसमें 30 में जीत और 16 में हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा ने 51 मैचों में टी20 टीम की कप्तानी की है. जिसमें भारत को 39 मैचों में जीत और केवल 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =