वैश्विक

Luna-25 Moon Mission फेल, चंद्रमा से टकराकर नष्ट

रूस का Luna-25 Moon Mission फेल हो गया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने रविवार को बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान इच्छित कक्षा की बजाय अनियंत्रित कक्षा में चले जाने के बाद चंद्रमा से टकराकर नष्ट हो गया. 

चांद पर सुरक्षित लैडिंग को लेकर लूना-25 का मुकाबला भारत के चंद्रयान-3 (Chndrayaan-3) से था. रूसी अंतरिक्ष यान को भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था, लेकिन वह मिशन असफल रहा. यह 47 वर्षों के बाद रूस का पहला मून मिशन था.

रोस्कोस्मोस द्वारा लूना-25 को चंद्रमा पर लैंडिंग से ठीक पहले वाले ऑर्बिट में स्थानांतरित करते समय आपातकालीन स्थिति का सामना करने की सूचना दिए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है.

https://twitter.com/NewsIADN/status/1689927925179752448?s=20

रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 को 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था. रूसी स्पेस एजेंसी ने पहले कहा था कि मिशन को एक ‘असामान्य स्थिति’ का सामना करना पड़ा है, जब लूना-25 इच्छित ऑर्बिट की बजाय दूसरे पथ पर चला गया था और रॉस्कोस्मोस के नियंत्रण से बाहर हो गया था.

वर्ष 1976 में सोवियत युग के लूना-24 मिशन के बाद लगभग पांच दशकों में पहली बार, 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया. इसने चांद के लिए ज्यादा सीधे रास्ते को अपनाया था और अनुमान था कि यह लगभग 11 दिन में 21 अगस्त तक लैंडिंग की कोशिश करेगा. लूना-25 की इस तेज यात्रा का श्रेय मिशन में इस्तेमाल यान के हल्के डिजाइन और कुशल ईंधन भंडारण को दिया गया, जो इसे अपने गंतव्य तक छोटा रास्ता तय करने में सक्षम बनाता है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + fourteen =