Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो शातिरों आस मौहम्मद व आबिद चौधरी को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रंगदारी वसूले सम्बंधित अभियोग में वांछित ०२ नफर अभियुक्तों की गिरफ्तार किया।

१९ अगस्त को इस्लाम पुत्र रिडिका निवासी दाहखेडी थाना सिखेडा जनपद मु०नगर के द्वारा किसान यूनियन के नेता आबिद चौधरी पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम सूजडू थाना को०नगर मु०नगर व सियासत अखबार के पत्रकार आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पुत्र मुस्ताक निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु०नगर द्वारा वादी से मुकदमे मे राहत दिलाने के नाम पर तीन लाख रूपये की मांग करना तथा वादी से ०२ लाख रूपये लेने के बाद शेष बचे पैसो की मांग करना तथा न देने पर झूठे मुकदमे मे फंसाने व हत्या करवाने की धमकी देने तथा वादी के साथ गाली गलौच कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में थाना कोतवाली नगर मु०नगर पर दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर आबिद चौधरी व आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया ।

अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहन के नेतृत्व में थाना को०नगर मु०नगर पर व०उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही व उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण ,है०का० रोहताश कुमार, है०का० अनिल कुमार व का० सचिन कुमार की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया ।

गठित टीम के द्वारा मुखबिर खास सूचना परनबाब फर्नीचर के पास शाहबुद्दीनपुर रोड के पास से वांछित अभियुक्तगण-आबिद चौधरी पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम सूजडू थाना को०नगर मु०नगर आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पुत्र मुस्ताक निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु०नगर को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभि०गणो को जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही, उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण, है०का० रोहताश कुमार, अनिल कुमार, कां सचिन कुमार,थाना को०नगर शामिल रहे।

 

पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के अभियुक्त की नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे वांछित एंव शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान समय कब्रिस्तान तिराहे न्याजुपुरा से २० कदम की दूरी पर अभि०-सुहैल पुत्र अब्दुल्ला निवासी लददावाला गली शौकत मैम्बर वाली गली नाले के पास थाना को०नगर मु०नगर उम्र करीब २३ वर्ष को मय एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल पुत्र अब्दुल्ला निवासी लददावाला के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुधीर कुमार, है०कां० हनी सिंह, कां० राजकुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =