उत्तर प्रदेश

Aligarh Muslim University मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, आपातकालीन सेवा ठप

Aligarh Muslim University (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) में चौथे दिन भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। जूनियर डॉक्टर से मारपीट करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी न होने से डॉक्टरों में आक्रोश है। हड़ताल जारी रहेगी या खत्म होगी। इस पर सोमवार को शाम चार बजे फिर सामान्य सभा की बैठक होगी। 

हड़ताल की शिकायत शिक्षा मंत्रालय से की गई है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आपातकालीन सेवा ठप है। मरीज और तीमारदार लौट रहे हैं।बुधवार देर रात आपातकालीन सेवा में मरीज के साथ आए तीमारदार मरीज को जल्द दिखाने पर अड़ गए। इससे तीमारदारों और जूनियर डॉक्टर में नोकझोंक हो गई।

तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर कार्तिक को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी इरफान ने थाना सिविल लाइंस में मरीज जुनैद समेत 8-10 तीमारदारों के खिलाफ मुकदमा कराया। रेजीडेंट डॉक्टर डॉ. आसिम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी या एएमयू इंतजामिया की तरफ से ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

कुछ मांगें मान ली गई हैं, लेकिन उसे लिखित में नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को फिर सामान्य सभा की बैठक में होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हारिस एम खान ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। उन्हें समझाने का प्रयास चल रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + thirteen =