वैश्विक

Nagpur: Sextortion ब्लैकमेल करके कमाये करोड़ों रुपये, हनी ट्रैप में लोगों को फंसाने के लिए wife सना का इस्तेमाल

Nagpur BJP पदाधिकारी सना खान की इस महीने की शुरुआत में हुई हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे पता चला है कि सना को कथित तौर पर उसके पति और अन्य द्वारा संचालित ‘Sextortion’ गिरोह में शामिल होने को बाध्य किया गया.

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह ने सना का इस्तेमाल लोगों को मोहपाश में फंसाने (हनी ट्रैप) के लिए करता था. ‘सेक्सटॉर्शन’ के तहत अपराधी किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक तस्वीरें या यौन गतिविधि से संबंधित वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर धन की वसूली समेत अन्य मांगें पूरी करवाने की कोशिश करते हैं.

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने गिरोह के जरिये मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कई लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों को ब्लैकमेल करके करोड़ों रुपये कमाये. खान की मां ने रविवार को नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करके आरोप लगाया कि उसकी बेटी को धमकी देकर उक्त गिरोह में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया.

पुलिस ने कहा कि सना की मां की शिकायत पर उसके (सना के) 37 वर्षीय पति अमित साहू उर्फ पप्पू और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सना की हत्या के मामले में साहू और दो अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के जबलपुर में 34 वर्षीय सना की हत्या कर दी गई थी.

सना नागपुर में बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पदाधिकारी थी. बेटी के साहू से मिलने के लिए एक अगस्त को जबलपुर जाने के बाद जब उसका पता नहीं चला, तो यहां के अवस्थी नगर की निवासी सना की मां मेहरुनिशा ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस ने कहा कि साहू को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस को बताया कि सना उसकी पत्नी थी और उसने पैसे और व्यक्तिगत मुद्दों को लेकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जबलपुर में एक नदी में फेंक दिया.

जांच से पता चला कि साहू एक गिरोह चलाता था, जो सना का इस्तेमाल लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने के लिये करता था. यह गिरोह पुरुषों को निशाना बनाता और उनके पास सना को भेजता. इसके बाद वह उनके साथ शरीरिक संबंध स्थापित करती. इसके बाद वह पीड़ितों की आपत्तिजनक अवस्था की वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ उनकी फोटो भी खींचा करती थी और फिर पैसे के लिए ऐसे लोगों को ब्लैकमेल करती थी.’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 8 =