उत्तर प्रदेश

कातिल गांव: फांसी लगाकर बुजुर्ग दंपती ने दी जान, बेर के पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव

फतेहपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात ग्रामीणों ने उनके शव गांव से कुछ दूरी पर लगे बेर के पेड़ से लटकते देखा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कातिल गांव निवासी उत्तम प्रसाद (74) पत्नी सावित्री देवी (72) के साथ रविवार शाम घर से निकले थे। ग्रामीणों ने दोनों को बेर के पेड़ के नीचे बैठे देखा था।

दोनों किसी बात से परेशान होने से रो रहे थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसी बेर के पेड़ पर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटकते देखे।

थानेदार संजय सिंधु ने बताया कि अक्सर दंपती का बेटे से घरेलू बातों को लेकर विवाद होता था। वह बेटे से नाराज रहते थे। तभी दोनों ने आत्महत्या की है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + two =