Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना सिविल लाईन पुलिस ने मुठभेड में शातिर लुटेरा गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ०१ शातिर लूटेरे अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना सिविल लाईन का टॉप-१० व हिस्टीशीटर अपराधी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन उर्फ चुन्ना पुत्र वेदपाल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, १० जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ चोरी की मोटरसाईकिल हीरो पेशन।

अभियुक्त पर लूट, गैंगस्टर, गुण्डा अधि० जैसी संगीन धाराओं में डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

चरथावल। चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र राव ने पुलिस टीम के साथ मकान पर छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया

जुआरियों के कब्जे से ताश की गड्डी सहित ७५०० की नगदी बरामद की है पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =