वैश्विक

मेरठ में महिला की निर्मम हत्या, अनगिनत टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंकी लाश

मेरठ के लिसा़ड़ी गेट थानाक्षेत्र में कब्रिस्तान के नजदीक कूड़े के ढेर पर एक 35 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव कई टुकड़ों में बोरे में मिला, जिससे सिर गायब था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के सुहैल गार्डन स्थित कब्रिस्तान के नजदीक कूड़े के ढेर में महिला की सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी परिचित द्वारा महिला की हत्या किए जाने का लग रहा है।

महिला का शव अनगिनत टुकड़ों में बोरे में भरकर फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए हत्यारोपी शव से सिर को काटकर साथ ले गया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा साथ ही आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seventeen =