मुजफ्फरनगर के पुरबालियान में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पथराव, फायरिंग में एक की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में आज दोपहर दो पक्षों के बीच हुए जबरदस्त संघर्ष में फायरिंग से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक नगर भारी फोर्स के साथ पुरबालियान पहुंचे। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। बताया जा रहा है कि घटना आपसी वर्चस्व काम करने को लेकर हुई।
पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे।
एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी कुंवर पाल बी एम सिंह के नेतृत्व वाले मजदूर किसान संगठन से जुड़े हुए हैं, जबकि उनके ही पड़ोसी धन सेठ भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए हैं।
एसपी सिटी @satpal_IPS, सीओ खतौली आशीष प्रताप @muzafarnagarpol फोर्स के साथ मौके पर। pic.twitter.com/WxHFZl2mZc
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 28, 2020
दोनों पक्ष एक ही परिवार से बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह धन सेठ तथा कुंवर पाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, उस वक्त तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बीच बचाव करा दिया, मगर दोपहर में दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चलें। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग भी होने की सूचना है।
थाना मंसूरपुर क्षेत्र के पुरबालियान में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षो में पथराव के बाद चली गोली एक क़ी मौत. कई घायल.तीन दिन में हो चुकी दूसरी हत्या इससे पहले गांव नरा में हो चुकी है महिला की हत्या. लगातार एनकाउंटर करने वाली @muzafarnagarpol क्राइम कन्ट्रोल करने में हुई फेल pic.twitter.com/nODw1VC68U
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 28, 2020
बुरी तरह घायल और कुंवर पाल के पुत्र विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंवर पाल का भतीजा अंकित पुत्र सुनहरा घायल हो गया। दूसरे पक्ष से धन सेठ भी घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया।घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पुरबालियान के साथ ही पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
