फिल्मी चक्कर

वेब सीरीज ‘द ब्वॉयज’ का हिंदी वर्जन: अर्जुन कपूर, राजकुमार राव और दिशा पाटनी ने दी अपनी आवाज़

 सीरीज ‘द ब्वॉयज’ का अब हिंदी वर्जन आ गया है. इंगलिश में रिलीज होने के बाद भी इस वेब सीरीज ने देश में अपने फैन बनाए है. पूरे देश का ध्यान रखते हुए सीरीज के निर्माताओं ने इसे देश की कुछ भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में डब करके रिलीज करने का फैसला किया है.

यहां पर सबसे बड़ी बात ये है कि हिंदी में सीरीज के मुख्य किरदारों को डब करने का काम हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सितारों ने किया है.अमेज़न प्राइम ने सीरीज़ के हिंदी वर्जन के लिए अर्जुन कपूर, राजकुमार राव और दिशा पाटनी को चुना है.

तीनों कलाकारों ने द बॉयज़ के मुख्य किरदारों के लिए अपनी आवाज़ दी है. अमेज़न ने इसकी सूचना अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करके लिखा- आपका पसंदीदा शो अब आपको हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 28 अक्टूबर से उपलब्ध रहेगा.

इसके साथ अर्जुन, राजकुमार और दिशा को टैग किया गया है.वेब सीरीज ‘द ब्वॉयज’ के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया है. इसके बाद इस साल 4 सितंबर को ही इस सीरीज का दूसरा सीजन पहले तीन एपिसोड के साथ रिलीज किया गया.

उसके बाद हर शुक्रवार को नए एपिसोड रिलीज होते गए. पहला सीजन तो अब भी अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है जबकि दूसरे सीजन को देश की तीन क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जा रहा है.

हिंदी में कार्ल अर्बन के किरदार बिली बूचर को आवाज अर्जुन कपूर ने दी है. इसी तरह एंटोनी स्टार के किरदार होमलैंडर को राजकुमार राव ने और एरिन मोरियार्टी के किरदार स्टारलाइट को आवाज दी है दिशा पाटनी ने.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =