मुजफ्फरनगर में मिले दस पॉजिटिव, 20 हुए डिस्चार्ज .अब जिले में रह गये हैं 350 कोरोना संक्रमित मरीज
मुजफ्फरनगर। जिले में आज दस और कोरोना पॉजिटिव मिले है, जबकि 20 ओर मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 350 रह गई है।
अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि आज 1321 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें दस कोरोना मरीज मिले है, इनमें सरकारी लैब का कोई सैंपल नहीं है
जबकि छह रेपिड एंटीजन टैस्ट, तीन प्राईवेट लैब व एक अन्य जनपद का सैंपल शामिल है। आज 20 कोरोना मरीज ठीक हुए है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अब तक जिले में 5364 कोरोना मरीज ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 रह गयी है। आज मिले कोरोना मरीजों में एटूजेड कालोनी से एक, प्रेमपुरी से एक, रामपुरी से एक, सुरेन्द्रनगर कूकडा से एक, शांतिनगर से एक, इस्लामाबाद कूकडा से एक, चरथावल क्षेत्र के गांव चौकडा से एक, मोरना से एक, आर्यपुरी भूड से एक व गांव गालिबपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
