उत्तर प्रदेश

Pilibhit: मां-बाप के आए दिन के झगड़े से आहत कशिश और मुन्नी ने जीवन लीला समाप्त की

Pilibhit पूरनपुर में सभासद आसिम की बेटियां कशिश और मुन्नी मां-बाप के आए दिन के झगड़े से इस कदर आहत हो गई थीं कि उन्होंने जीने की ख्वाहिश ही छोड़ दी। रविवार को दोनों ने जहर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

आखिरी सांस तक दोनों का गुस्सा कायम रहा। वे इलाज कराने तक के लिए तैयार नहीं थीं। दोनों ने साथ-साथ जहर खाया और साथ में ही दम तोड़ दिया। दोनों होनहार बहनों की मौत से मोहल्ले के लोग सकते में हैं। 

कशिश और मुन्नी के माता-पिता में कई दिनों झगड़ा हो रहा था। दरअसल, आसिम की पत्नी सिम्मी को शक था कि आसिम छिप कर अपने भतीजों की आर्थिक मदद करते हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। कशिश और मुन्नी इसे लेकर मानसिक रूप से परेशान थीं, लेकिन घर में कोई भी इसे समझने को तैयार नहीं था। 

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक दोनों साथ बैठकर चर्चा करती थीं कि आखिर कब उनके माता-पिता का झगड़ा खत्म होगा। रविवार को तो पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि सिम्मी मायके जाने की तैयारी करने लगीं।  इसके बाद गुस्से में आईं दोनों बेटियों ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + fourteen =