महेश-मुकेश भट्ट ने बहू लवीना लोध के आरोपों का बताया झूठ, जिस्मफरोशी और ड्रग्स के धंधे के लगाए थे आरोप
महेश भट्ट और उनके भाई मुकेश भट्ट ने अभिनेत्री लवीना लोध द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी.
पिछले सप्ताह लोध ने महेश भट्ट पर सिलसिलेवार आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह सुमित सबरवाल की पत्नी हैं. सबरवाल कथित रूप से भट्ट के भांजे हैं.
Truth as i know it. I m being harrased by Mahesh Bhatt & family. Pls support. pic.twitter.com/545IGBs35A
— Luviena Lodh (@LuvienaLodh) October 23, 2020
लवीना लोध ने इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सबरवाल मादक पदार्थ खरीदकर भट्ट को सप्लाई करते थे. उन्होंने दावा किया कि भट बंधु जिस्मफरोशी के धंधे में भी शामिल हैं.
Pls share your story at
luveenalodh@gmail.com
Pls show your support pic.twitter.com/vQPh2u2qMq— Luviena Lodh (@LuvienaLodh) October 27, 2020
लोध के आरोपों के जवाब में भट्ट ने अपने वकील अमीत नाइक के जरिये अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर ऐसे झूठे आरोप लगाने से बाज आने को कहा.
शुक्रवार को भट्ट बंधु ने एक बयान जारी कर कहा कि नामचीन व्यक्ति होने की वजह से उनके जीवन को जिज्ञासा और दिलचस्पी की नजर से देखा जाता है और उन पर चर्चा की जाती है, जो अकसर जरूरत से ज्यादा, गैर-जिम्मेदाराना और अनुचित हो जाती है.
उन्होंने कहा कि लोध के आरोप झठे, गलत और निराधार हैं.
