Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड में शातिर रियासत को किया दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस की देर रात एक गोकश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पर में लगने से गोकश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाश से पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मां पापा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एसएसपी ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी केआदेश पुलिस को दिए थे। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अपराधी घटना अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दिन रात शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया की चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध व्यक्ति आते नजर आए। जिन्हें पुलिस ने इशारा कर रोकना चाहा। दोनों बदमाशों ने पुलिस को देख बाइक मोड़कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों बदमाश नीचे गिर गए। तभी पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे दबोचकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

एसपी सिटी ने बताया कि दबोचे गए बदमाश की पहचान थाना सिविल लाइन से वांछित चल रहे गोकश रियासत पुत्र ईनाम कुरैशी निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई। बदमाश पर गोकशी सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 5 =