जालौन/उरई: युवक ने खुद को कमरे में बंद कर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली
जालौन जिले के उरई में मोहल्ला नया पाठक पुरा में शनिवार रात युवक ने खुद को कमरे में बंद कर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय कुमार (30) वर्ष पुत्र रामवीर का परिवार खाना खाकर अपने अपने कमरों में लेट गया था।
तभी देर रात विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की भनक घरवालों को न लगी पर रविवार सुबह काफी देर होने के बाद भी जब विजय कमरे से बाहर न आया तब परिजन वहां पहुंचे तो रस्सी से झूल रहे विजय के शव को देख उनके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन में मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है
जिसमें उसने खुदकुशी की वजह को अपना मानसिक रोगी होना बताया है और खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है । फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
