उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री तक पंहुचा केजीबीवी मे निविदा का मामला: एक सप्ताह पूर्व डीएम बाराबंकी से की गई थी धांधली शिकायत

बाराबंकी।एक सप्ताह पूर्व केजीबीवी में सामग्री आपूर्ति के मामले में की गई धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है समाजसेवी ने जिलाधिकारी के बाद मुख्यमंत्री से शिकायत कर टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की गुहार लगाई है।

बताते चले कि एक सप्ताह पूर्व शिकायतकर्ता अजीत कुमार सिंह निवासी ग्राम भैदपुर पोस्ट गाजनपुर दुवरिया जनपद अमेठी ने जिलाधिकारी बाराबंकी एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था

कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मे आपूर्ति की जाने वाली सामग्री में जमकर खेल होता है (जेम पोर्टल) पर निविदाएं तो आमंत्रित की जाती है लेकिन विभागीय अधिकारी मनमाने तरीके से चहेतों को लाभ पँहुचाते है

बाराबंकी सहित कई जिले इसके उदाहरण हैं जहां पर एक ही संस्था को बार-बार टेण्डर दिया जाता है जबकि उक्त संस्था के पास न तो अपनी दुकान है और न ही कोई गोदाम यही नही किसी भी कम्पनी का कोई डीलर शिप भी नही हैं

फिर भी प्लास्टिक के सामन से लेकर लोहे के सामान तख्त इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं स्वेटर तक की सप्लाई फर्मों से की जाती है जिससे धांधली किये जाने की पूरी तरह से आशंका है

समाजसेवी ने जांच करवाकर टेण्डर प्रक्रिया को निरस्त कराने मांग की थी बावजूद इसके कार्यवाई तो दूर जांच तक नही बैठाई गई

इससे नाराज समाज सेवी ने अब मुख्यमंत्री से शिकायत की है शिकायती पत्र में जांच कराकर दूध का दूध और पानी और पानी को अलग करने की बात कही गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 19 =