अखिल भारतीय जाट एक्शन ने कमेटी निकिता तोमर की हत्या पर रोष व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट एक्शन कमेटी की एक बैठक ग्राम बढ़ेडी गेट के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई जिसमें हरियाणा बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की हत्या पर रोष व्यक्त किया गया और दोषियों को जल्द सजा देने की मांग सरकार से की गई
लव जिहाद पर जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग भी सरकार से की गई बैठक में जाट समाज के बारे में और जाट एक्शन कमेटी के विस्तार के बारे में भी बातें हुई बैठक में अध्यक्षता कुलदीप शिवाच ने की, और संचालन अमित अहलावत संगठन मंत्री जाट एक्शन कमेटी ने किया बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे
यह तय किया गया कि हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी सोच विचार के काम करें एक दूसरे की टांग ना खींचे बल्कि समाज के लोगों को सहयोग करें बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक मंडल के सदस्य सर्वश्री डॉ जितेंद्र चौधरी, श्रीमती अंजलि चौधरी, संजय मलिक एडवोकेट, अनूप सिंह राठी और कुमारी विभा बालियान एडवोकेट इत्यादि ने भी संबोधित किया मीटिंग में प्रमुख रूप से कुशल पाल नन्हेड़ा गांव , विपिन कुमार सिखेड़ा मनीष सहरावत, बालेंद्र राठी, मंसूरपुर प्रीति चौधरी हैदरनगर, श्रीमती सुनीता मलिक पिंन्ना
रेखा राठी मंसूरपुर परमिंदर मलिक शामली, अमित कुमार, अजय कुमार, परमेंद्र दहिया आदि लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को आयोजित करवाने में विजय तोमर का विशेष सहयोग रहा। कमेटी में कई घोषणाएं भी की गई जिसमें सदस्यता प्रभारी श्रीमती सुनीता मलिक, हरमेश चौधरी और मनीष सहरावत को बनाया गया संगठन मंत्री
श्रीमती अंजलि चौधरी, कुलदीप शिवा, अमित अहलावत, बिट्टु सिखेडा, डा विभा बालियान एडवोकेट, संजय मलिक एडवोकेट को बनाया गया
मुजफ्फरनगर का कार्यभार श्रीमती प्रीति चौधरी हैदरनगर और अनूप सिंह राठी एडवोकेट को संयुक्त रूप से दिया गया। ग्राम प्रतिनिधियों में मंसूरपुर ग्राम के प्रतिनिधि संजीव बालियान को बनाया गया। हीमपुर गांव के प्रतिनिधि धर्मेंद्र रंधावा हरेंद्र रंधावा हीमपुर दावा को बनाया गया।
बड़ी गांव का प्रतिनिधि चंद्रवीर पवार और अशोक पवार को बनाया गया। खानपुर गांव में श्रीमती रेखा राठी और पूर्व प्रधान कुलवीर को बनाया गया दौलतपुर में प्रशांत बालियान को और विशांत बालियान को ग्राम प्रतिनिधि नियुक्त किया गया
शीघ्र ही अखिल भारतीय जाट एक्शन कमेटी की अगली बैठक की घोषणा कर दी जाएगी सभी को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
