उत्तर प्रदेश

Mathura News: पकड़ा गया 75 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर रामवीर, पुलिस अफसरों के सीने पर एक-एक गोली लगी

Mathura News मासूम के अपहरण की वारदात के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामवीर ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस अफसरों पर सीधे गोली दाग दी। गनीमत रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी होने से वे बाल-बाल बच गए। जवाब कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लगी। उसे घायल हालत में दबोच लिया गया। देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चौमुहां कस्बे के मारूफ थोक निवासी बच्चू सिंह के बेटे भानु का 26 अगस्त को स्कूल से लौटते वक्त बाइक सवार दो नकाबपोशों ने अपहरण किया था। पुलिस की घेराबंदी पर बदमाश बच्चे को शेरगढ़ क्षेत्र के जंगल में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि बालक के पिता बच्चू सिंह की हाईवे किनारे बेशकीमती डेढ़ बीघा जमीन है। इसके आसपास की जमीन बिक चुकी है। 

दलाल इसे भी बिकवाने के लिए उससे संपर्क कर रहे हैं। दरों को लेकर उनका विवाद रामवीर से हो चुका था। परिवार पर दबाव बनाने के लिए रामवीर ने अपने साथी गोवर्धन उर्फ कुल्ली और गोविंद उर्फ बकड़ी से उसके बेटे का अपहरण कराया। पुलिस दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। रामवीर सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी चौमुंहा, फरार चल रहा था। पहले से इस पर 25 हजार का इनाम था। इस वारदात में ही 50 हजार का इनामी घोषित किया गया था। 

शनिवार शाम साढ़े पांच बजे जैत थाना इंस्पेक्टर अजय वर्मा व स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा को रामवीर के जैत क्षेत्र में चामुंडा देवी मंदिर के पीछे एक कोठरी में छिपे होने की सूचना मिली। दोनों टीम के साथ मौकै पर पहुंचे और कोठरी की घेराबंदी की। इसी दौरान रामवीर ने 315 बोर के पौनिया से कई फायर किए। इस दौरान दोनों पुलिस अफसरों के सीने पर एक-एक गोली लगी। गनीमत रही कि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी।

रामवीर बेहद शातिर अपराधी है। अपहरण की वारदात के बाद 20 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। इससे पहले पुलिस ने उसकी तलाश में मंगलामुखियों के घर में भी दबिश दी थी। तब वह भाग निकला था। पुलिस को उस 315 बोर की पौनिया, एक तमंचा, 17 कारतूस बरामद हुए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =