उत्तर प्रदेश

ऊर्जा मंत्री जनता को महंगी बिजली दे रहे- अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार ने तय कर रखा है कि यहां कोई भी चैन से नहीं रह सकेगा

ऊर्जा मंत्री जनता को महंगी बिजली दे रहे और खुद साइकिल की सवारी करके जनता का ध्यान बंटाने का नाटक कर रहे हैं

भाजपा सरकार 80% घरेलू उपभोक्ताओं पर और बोझ डालेगी इससे पहले भी बिजली दरों में वृद्धि की जा चुकी है ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू तथा किसानों के नलकूप की बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है

भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला मीटर खरीद को लेकर है पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में करीब 2000 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक मीटर 500 करोड़ रुपए के करीब 12 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे गए

यादव ने कहा कि पावर टेक कंपनी से खरीदे गए मेट्रो में तकनीकी खामियां और बड़े पैमाने पर लोड जंपिंग की शिकायतें सामने आई हैं

भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ अघोषित रूप से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति 4 से 6 घंटा ही हो रही है सपा सरकार ने विद्युत क्षेत्र में जो सुधार किए थे उन्हें निष्प्रभावी बनाया जा रहा है

भाजपा सरकार के पास बिजली विभाग की गड़बड़ियां देखने का समय नहीं है विभाग भगवान भरोसे है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 2 =