Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कैडी दरियापुर में विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रमों का आयोजन

मुजफ्फरनगर। विकास खण्ड मोरना के ग्राम कैडी दरियापुर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम/गतिविधियां आयोजित किये गये।

कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई एवं कन्या पूजन आंगनवाड़ियों के द्वारा करवाया गया।ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बालिकाएं चिन्हित कर उनके स्कूल में प्रवेश कराने की कार्यवाही की जा रही है। बालिकाओं को पुस्तकें वितरित की गयी। विभिन्न प्रकार के महिला/बालिका मुद्दां एवं कानूनों के प्रति जागरुकता/क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण/स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन/दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया।

विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आई0सी0डी0एस0 विभाग की टीम, महिला कल्याण विभाग की टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी, जिला समन्वयक रेनू सिंह एवं शिवम तथा वन स्टॉप सेन्टर से स्टॉफ नर्स श्रीमती सुषमा शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + two =