Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 19 को निकलेगी भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।विघ्न विनाशक सिद्धि विनायक भगवान गणपति महाराज का जन्मोत्सव श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर मे 19 से 28 सितम्बर तक मनाया जाएगा। मंदिर परिसर मे आयोजित प्रेसवार्ता में मंदिर के प्रधान अशोक गर्ग व मंत्री अनिल गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि भरतिया कालोनी स्थित मंदिर प्रागण मे भगवान गणपति का स्वर्ण श्रृंगार होगा।

भगवान को 56 भोग लगाए जाएगे। मंदिर को मनमोहक लाइट व फूलो से सजाया गया है। उन्होने बताया कि 19 सितम्बर दिन मंगलवार को सवेरे 9 बजे मंदिर से भगवान गणपति की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जो नवीन मण्डी स्थल से होते हुए राजवाहा रोड से होते हुए नई मन्डी बडे डाकखाने के सामने निकल कर गौशाला रोड, नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार से गुजरते हुए मेहता क्लब से वकील रोड होते हुए चौडी गली से गौशाला रोड भोपा पुल से उतरते हुए उत्तरी सिविल लाइन गांधी कालोनी पुल से गुजरते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कालोनी पहुंचेगी।

वहां से द्वारकापुरी मेनरोड से होते हुए भोपा पुल के निकट वकील रोड से होकर नई मन्डी बिजली घर बडा डाकखाना होते हुए बालाजी मंदिर की और से गणपति धाम पहुंच कर सम्पन्न होगी। शोभा यात्रा के लिए शोभा यात्रा के मार्ग पर तौरण द्वार व झण्डे लगाए जाएगे। गणपति शोभा यात्रा मे भगवान खाटूश्याम का विशाल रथ। 12 झांकिया, 3 बैण्ड ढोल ताशे, 2 रथ, आतिश बाजी व कम आवाज के डीजे मुख्य आकर्षण रहेंगे। 20 सितम्बर को साय 7 बजे मंदिर प्रागण मे बधाई उत्सव मनाया जाएगा। 21 सितम्बर को शाम 6 बजे मंदिर मे सुन्दर काण्ड होगा।

23 सितम्बर को मंदिर प्रागण मे साय 7 बजे से राधा अष्टमी उत्स मनाया जाएगा। 20 सितम्बर से 27 सितम्बर तक सवेरे 7 व सायं7 बजे विद्धान पंडितो द्वारा प्रतिदिन भगवान गणपति की पूजा अर्चना की जाएगी। तथा प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 तक भजन संध्या होगी। 28 सितम्बर को भगवान गणपति के विसर्जन के साथ साथ ही विशाल भण्डारा होगा। मंदिर परिवार ने नगर पालिका से शोभा यात्रा के मार्ग को स्वच्छ बनाने की मांग की है।

प्रेसवार्ता के दौरान अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चचा जे.पी. गोयल कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र रोना, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शश्ांक राणा, अग्रिम सिंघल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा व गणपति धाम परिवार मौजूद रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 16 =