Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदामों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, लाखों पटाखे किए जब्त

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पान मंड़ी एवं दाल में नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम के साथ पटाखा गोदामों पर छापेमरी की गई। जिसमें बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे विक्रेताओं पर नगर मजिस्ट्रेट ने सख्त कार्रवाई करते हुए पटाखों के गोदामों को सीलकर दिया गया। छापेमारी के दौरान लाखों पटाखों को जब्त किया गया।

दरअसल पान मंडी, दाल मंडी में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने पुलिस बल व अग्निशमन विभाग की टीम के साथ अवैध रूप से पटाखे बेच रहे पटाखे विक्रेताओं के यहां छापेमारी की, जिसको लेकर पटाखे विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि लगातार उन्हें शिकायत मिल रही थी की दालमंडी व पान मंडी इत्यादि क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है ।

पटाखे विक्रेताओं पर पटाखे बेचने का लाइसेंस भी नहीं है, जिसको लेकर गुरुवार को छापेमारी की गई है। कई दुकानदारों के पटाखे भी जब्त कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दाल मंडी में पान मंडी में छापेमार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

 नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने आज दोपहर के वक्त पुलिस बल के साथ मेरठ रोड स्थित पा मंडी पहुंचे। जहां उन्होने पिछले कुछ समय से मिल रही अवैध पटाखो की बिक्री की शिकायतों के मददेनजर अवैध रूप से पटाखे बेचने वालो के यहां छापामारी की।

टीम द्वारा छापामारी के दौरान पटाखे जब्त कर लिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार का कहना है कि लगातार उन्हे शिकायत मिल रही थी कि दालमंडी पान मंडी इत्यादि क्षेत्रो मे अवैध रूप से पटाखो की बिक्री की जा रही है

पटाखे विक्रेताओं पर पटाखे बेचने का लाइसेंस भी नही हे जिसको लेकर आज छापेमारी की गई है। इस सम्बन्ध मे आगे की कार्यवाही की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =