उत्तर प्रदेश

Bareilly: रिटायर्ड सूबेदार की बेटी को घर में घुसकर उठा ले गए

Bareilly: युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया कि उनकी बेटी का कुछ लोगों ने फुसलाकर अपहरण कर लिया है। बेटी उनकी बड़ी बेटी की ससुराल में गई थी। वहीं से एक युवक अपने कुछ साथियों के संग उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया। 

अपहृत युवती मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसके पिता सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की ससुराल शहर में है। छोटी बेटी आठ दिन पहले बड़ी बेटी के यहां गई थी। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को आरोपी युवक सत्यपाल गंगवार अपने साथियों के साथ उनकी बड़ी बेटी के घर में घुस आया और छोटी बेटी को जबरन उठा ले गया। 

बड़ी बेटी के पति व अन्य लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। इस पर आरोपी युवक उनकी छोटी बेटी को कार में डालकर अगवा करके ले गया। घटना के बाद युवती के पिता ने आरोपी सत्यपाल गंगवार व अज्ञात के खिलाफ खिलाफ सुभाष नगर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 6 =