Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हॉस्पिटल वाले मामले में कपिल देव ने लिखाये मुकदमे, BJP के खिलाफ बनेगी रणनीति- मोहन प्रजापति

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव लकड़संघा के अंकुर प्रजापति की शामली रोड स्थित हिमालय हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हो गई थी। जिसको लेकर प्रजापति समाज के सैकड़ो लोगों ने अस्पताल के सामने शामली रोड पर जाम लगा दिया था।

बाद में एसपी सिटी के द्वारा जाम खुलवाया गया था। भारतीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि अब राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जो हॉस्पिटल को सपोर्ट कर रहे है, राज्य मंत्री के इशारे पर अब उनके व समाज के सैकड़ो लोगों पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिसकी वजह से समाज के लोगों में मंत्री व पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने जाम को खुलवाने का ही प्रयास किया था। कहा कि वह ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं है क्योंकि जब लोकतंत्र में न्याय न मिले तो सड़क पर उतरना ही पड़ता है।

उन्होंने चेतावनी के साथ मांग की है कि अगर 22 सितंबर तक पुलिस द्वारा मुकदमे वापस लेकर सार्वजनिक न किए गए तो शनिवार 23 सितंबर को अति पिछड़ा वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ मोन जलूस निकालने को विवश होंगे।

वहीं BJP सरकार मुर्दाबाद व भाजपा बहिष्कार के बोर्ड अति पिछड़ा वर्ग के हर घर पर लगवा दिए जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वही भाजपा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रणनीति बनेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =