Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राशन कार्ड में 6 या 6 से अधिक सदस्य होने पर आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। 20 सितंबर 2023 आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अब ऐसे लोगों को भी जोड़ा जाएगा जिनके परिवारों में राशन कार्ड पर 6 या 6 से अधिक सदस्य शामिल हो।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अभी तक एसईसीसी की सूची (2011 की जनगणना के अनुसार )में शामिल सम्मिलित पात्रों ,अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों तथा भवन एवं सनिर्माण कार्यालय में चयनित पंजीकृत श्रमिक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र थे लेकिन सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऐसे पात्रो को भी शामिल कर लिया गया है

जिनके परिवार में एक राशन कार्ड पर 6 या 6 से अधिक सदस्य शामिल है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए पात्र लाभार्थी जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मित्रों के पास आकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं बनवा सकते हैं इसके साथ ही अब घर बैठकर भी वह अपना कार्ड वेबसाइट के माध्यम से ीजजचेरूध्ध्इमदमपिबपंतल.दीं.हवअ.पदध् से बनवा सकते हैं ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − one =