Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

यातायात जागरूकता रैली: हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में आज यातायात जागरूकता रैली को सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें यातायात प्रभारी वीर अभिमन्यु के नेतृत्व में यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।

जिसमें यातायात पुलिस ने बाइकों व गाड़ियों के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें समझाया गया वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट आदि का इस्तेमाल करें।

और सुरक्षित यात्रा करें।

यह रैली शहर के मुख्य मार्गो अंसारी रोड, जिला अस्पताल, नावल्टी चौक, शिव चौक, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, रोडवेज बस स्टैंड ,रेलवे रोड से निकाली गई और बच्चन सिंह चौक, मदन स्वीट्स पर आकर संपन्न हुई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =