Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फर नगर में 6 कोल्हू हुए सीज, कोल्हू संचालको में मंचा हड़कम्प

मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रदूषण विभाग अलर्ट हो गया है। इसी का नतीजा है कि गुरुवार को प्रदूष विभाग और एसडीएम जानसठ अजय अबष्ठ ने गांव खेडीफिरोजाबाद में निरीक्षण के किया।

इस दौरान उन्होंने पोलोथिन जलाने के संबंध में 6 कोल्हूओं को सीज कर दिया। साथ ही विभाग ने 1 -1 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि गांव खेडी फिरोजाबाद में लगातार कोल्हूओं में पोलोथिन,रबड आदि का जलाने में प्रयोग किया जा रहा है।

इसी को देखते हुए जानसठ एसडीएम अजय अम्बष्ट को साथ लेकर विभाग कि टीम ने निरीक्षण किया। गांव में 6 कोल्हूओं पर पोलोथिन और रबड़ जलाई जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 6 कोल्हूओं को सीज कर दिया है। और 5 लोगों को धारा 135 में कार्रवाई के तहत पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि सभी कोल्हूओं पर एक एक लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से कोल्हु संचालकों में हड़कंप मंच गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =