उत्तर प्रदेश

Rudhauli: एक और वीडियो सामने आया, रविवार का जिक्र किया गया

Rudhauli सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद दंपती के जहर खाकर खुदकुशी करने की दिल दहला देने वाली घटना में शनिवार को एक और वीडियो सामने आया है। मरने से पहले पति के बयान वाले इस वीडियो के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म जहर खाने के चार दिन पहले यानी रविवार रात को हुआ था। 

दंपती ने जहर बृहस्पतिवार को खाया। अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए उस वीडियो में वह बोल रहा है कि तिरलोकिया इतवरवा के दारू पी कै हमरे मेहरारुआ से बलात्कार कई दिहिस। इस वीडियो में वह इतवार यानी रविवार सिर्फ लोकिया यानी त्रिलोकी का नाम ले रहा है।

इससे पहले अलग-अलग तीन वीडियो सामने आए थे, जिसमें यह स्पष्ट नहीं था कि महिला के साथ दरिंदगी कब हुई थी। दोनों की बात से ऐसा लग रहा था कि वारदात बृहस्पतिवार रात की है। जबकि, इस चौथे वीडियो में इतवार यानी रविवार का जिक्र किया गया है। 

सवाल उठ रहा है कि रविवार से लेकर बृहस्पतिवार सुबह के बीच चार दिन तक बात को दंपती ने क्यों दबाए रखा। इन चार दिनों में ऐसा क्या हो गया कि दोनों को जहर खाकर जान देने की नौबत आ गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =