उत्तर प्रदेश

Lucknow University में मारपीट, आरोपी छात्र की विश्वविद्यालय में एंट्री पर रोक

Lucknow University में शुक्रवार को दो छात्र आपस में भिड़ गए. लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज किशोर कैंटीन जोकि लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में ही है यहां पर शुक्रवार को एक छात्र पर लोहे के जग से उसके सिर पर हमला किया गया जिससे वह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जान से मारने के आरोप में प्रथम दृष्टया इस पूरी घटना में शामिल छात्र प्रियांशु मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है.

आरोपी छात्र प्रियांशु मिश्रा एमए अर्थशास्त्र में प्रथम सेमेस्टर का छात्र था और वह लखनऊ के ही अलीगंज में रहता है. आपको बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय में नया सत्र शुरू हो चुका है. ऐसे में नए छात्र-छात्राओं का मिलना जुलना लगा हुआ है. हालांकि आखिर यह पूरा मामला क्या था, क्यों दोनों छात्रों के बीच में इतनी गंभीर लड़ाई हुई इसको लेकर विश्वविद्यालय जांच कर रहा है.

Lucknow University के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी छात्र को विवेचना अवधि तक लखनऊ विश्वविद्यालय ने निलंबित कर दिया है. साथ में ही उसे मिलने वाली लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से सभी सुविधाओं को भी छीन लिया गया है. विश्वविद्यालय के परिसर और छात्रावास में भी उसके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र प्रियांशु मिश्रा को तीन दिन के अंदर ही जवाब देने के लिए कहा गया है. स्पष्टीकरण लिखित मांगा गया है. उससे कहा गया है कि इसका स्पष्टीकरण वह खुद ही कार्यालय में आकर जमा करेगा. अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =