उत्तर प्रदेश

Bareilly: घर की चौखट पर रातभर बैठी रही प्रेमिका, प्रेमिका के पहुंचते ही प्रेमी फरार -आखिरकार राजी हो गए घरवाले

Bareilly  शीशगढ़ में प्रेमी के घर के बाहर पीलीभीत की युवती धरने पर बैठ गई। वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। आखिरकार 10 घंटे बाद प्रेमी के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। उन्होंने पुलिस के सामने बेटे के साथ सात फेरे कराने का वादा किया और युवती को घर ले आए।

पीलीभीत की युवती का शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कॉलेज के समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, युवक अब भी पढ़ाई कर रहा है लेकिन दोनों अब बालिग हैं। चार महीने पहले शादी के सपने लेकर युवती प्रेमी के घर पहुंची थी। तब प्रेमी के इनकार करने से आहत युवती ने गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। 

युवती की हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान ने उसे बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अब उसकी हालत ठीक हो गई। वह शुक्रवार रात 11 बजे फिर प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। यह देख युवक रात में ही घर से भाग गया, मगर युवती वहां डटी रही। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 12 =