वैश्विक

ISIS आतंकी शाहनवाज उर्फ शफी उज्जमा गिरफ्तार, पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था

ISIS आतंकी शाहनवाज उर्फ शफी उज्जमा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ए गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आतंकी शाहनवाज पर एनआईए ने 3 लाख रुपये का इनाम रखा था, वह पुणे आईएसआईएस मामले में वांछित था. पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है. वह पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. आगे की जांच जारी है. इस बाबत दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है.

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस बाबत जानकारी दी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ ​​शफी उज्जमा को दबोचा है जो पेशे से इंजीनियर है. शाहनवाज दिल्ली को अपना ठिकाना बनाये हुए था और कुछ समय पहले पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था.

फरारी के बाद से से वह दिल्ली में ही रह रहा था. खबरों की मानें तो शाहनवाज दिल्ली में रहकर आईएसआईएस की स्लीपर सेल के लिए लोगों को भर्ती करने का प्रयास कर रहा था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. फिलहाल इस मामले में शाहनवाज से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है. दिल्ली पुलिस दोपहर में इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और जनकारी साझा करेगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 14 =