Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: विश्व मैत्री सम्मेलन एवं क्षमावाणी सम्मेलन का हुआ आयोजन

Khatauli News। कानूनगोयान स्ट्रीट भगीरथी जैन मंदिर में विश्व मैत्री सम्मेलन एवं क्षमावाणी का पर्व आचार्य भारत भूषण महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम जैन मिलन महावीर खतौली के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजन सुनील ठेकेदार तथा विपिन अरिहंत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश जैन आढती ने की।

सभा का गरिमामयी संचालन डा. ज्योति जैन ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के पद को पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने सुशोभित किया। आयोजन से पूर्व क्षमावाणी की पूजा अर्चना की गई। जिनेंद्र भगवान के चित्र के समक्ष ज्ञान के दीप का प्रज्जवलन किया गया। सभा का शुभारंभ महावीर प्रार्थना व मंगलाचरण के साथ हुआ। संस्था मंत्री मनोज जैन ने सभी सम्मानित अतिथियों का सम्मान किया ।

सभा में मुख्य वक्ता सुशील मंडी अरुण नंगली तथा रजनी जैन प्रवक्ता ने सारगर्भित विचारों में बताया क्षमा वीरों का आभूषण है। क्षमा भाव हृदय में निर्मलता धारण कराता है। क्षमाशील व्यक्ति सहनशील होता है।इसी के साथ आचार्य भारत भूषण महाराज ने अपनी पीयूष वाणी में बताया हमें समाज में परस्पर मैत्री भावना का विकास करना हैं। क्षमा आत्मा की शुद्धि और वीरता से उत्पन्न होती है।

क्षमावाणी पर्व कषाय विमोचन का पर्व है। हमें बैर भाव की ग्रंथि नहीं बांधनी चाहिए। परस्पर में मतभेद का कारण दूसरे व्यक्ति से अपेक्षा करना हैं। क्षमाशील व्यक्ति सदैव स्वस्थ व तनाव रहित रहते हैं। क्षमा भाव से हृदय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा व शांति का पाठ सिखाया।

भगवान पारसनाथ ने दस भव तक कमठ के प्रति क्षमा व सहनशीलता का भाव रखा। महात्मा गांधी ने भी सदैव प्रेम वात्सल्य व अहिंसा का पालन किया। क्षमा भाव जीवन में मैत्री का विकास करता है।
क्षमा भाव से जीवन में मधुरता आती हैं। अपेक्षा की पूर्ति न होने पर हमारे मन में दूसरे के प्रति बैर व क्रोध आता है। जीवन में शांत भाव के साथ धर्म के मार्ग पर सदैव आगे बढ़े। धर्म का मार्ग ही आत्म कल्याण का मार्ग है।

सभा समापन अरिहंत स्तुति से किया गया। उपस्थित जनो ने एक दूसरे को जय जिनेंद्र करके मैत्री भाव धारण करने का संकल्प किया। सम्मानित वक्ताओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील ठेकेदार शीलचंद सुधीर आढती विपिन अरिहंत प्रेम किराना संजय एल.जी.धनेंद्र अनिल सर्राफ सतेंद्र टिंबर जिनेंद्र चंद्रबोस सतीश प्रवक्ता मुकेश आढती रामकुमार मुकेश अंबर सुदेश सर्राफ अरविंद पेंट सुरेन्द्र घड़ी डॉ .ज्योति सीमा रितु अंजलि सुषमा सुधा राजरानी सुमन सुरभि उर्मिला सरला दीप्ति अनिता सुनील संजय दादरी मनोज शुगर मिल अनिमेष राकेश अंबर प्रवक्ता पारुल प्रवीन किराना सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जैन मिलन महावीर परिवार ने सभी आगुंतकों का हार्दिक आभार प्रकट किया तथा महाराज श्री को शत-शत नमन किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − two =