Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बड़ा हादसा टला, एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास क्षेत्र की बिजली गुल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जर्जर बिजली का खंभा गिर गया। खंभा गिरने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास क्षेत्र की बिजली चली गई। मामले को लेकर मोहल्ला वासियों में रोष है। आरोप है कि खत्री की ओर ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद ऊर्जा निगम अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया था।

ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिमलाना रोड माहतमा कालोनी के गेट नंबर-१ के पास ३३ हजार की लाइन और ११ हजार की लाइन के खंभे जर्जर हो रहे थे। आसपास के लोगों का कहना है कि इसके बारे में मोहल्ला वासियों ने १५ दिन पहले ऊर्जा निगम के जेई को अवगत करा दिया गया था।

जेई ने खम्भे न गिरने की जिम्मेदारी लेकर बात को टाल दिया था। जिसका परिणाम आज मोहल्ले के लोगों के लोगों को नुकसान के रूप में भुगताना पड़ा। सौभाग्य से हादसा तो टल गया लेकिन लोगों में दहशत है। बिजली चले जाने से आसपास के कई मोहल्लों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक सप्ताह पहले ही शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में मक्की मस्जिद के पास भी एक हाई टेंशन लाइन का खंभा गिर गया था। जिसको लेकर आसपास के लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =