उत्तर प्रदेश

त्रिलोकपुर बाराबंकी: दबंगो ने जलाई किसान की पराली

त्रिलोकपुर बाराबंकी। प्रशासन की सख्ती के बावजूद पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। लेकिन यहाँ तो दंबगो ने ही किसान की पराली जला डाली। प्रशासन को दंबगो के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिये और ऐसे लोगो को जेल भेजा जाये।

जमीन विवाद को लेकर दबंगो ने यरक किसान के 10 बीघा खेती से इकठ्ठा पराली के ढेर में आग लगा कर जला डाला पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

मामला थाना मसौली के ग्राम चुरौलिया का है। यह के निवासी संतोष दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के महेस, राकेस, देसराज, ननकऊ पुत्रगण मंगल से प्राथि का जमीन विवाद चल रहा है।

इसी से रंजिश मानते हुए रात में पराली जलाकर कर राख कर दी पीड़ित किसान ने बताया कि उसने अपने जानवरो के लिए पराली इकठ्ठा कर रखी थी। अब उनके चारा की परेशानी होगी। किसान ने मांग करते हुए कहा कि घटना के का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाए ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fifteen =