उत्तर प्रदेश

Agra News: सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में डकैती डालने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Agra News  ताजगंज के पचगाई पट्टी स्थित सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में चार अक्तूबर की रात आठ बदमाशों ने डकैती डाली थी। मंगलवार तड़के पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने गोलियां चलाईं तो पुलिस ने भी फायरिंग की।

मुठभेड़ के बाद चार गिरफ्तार कर लिए। इनमें शनि पंडित और सागर गोली लगने से घायल हो गए। पूर्व में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। अब डकैती की धारा की वृद्धि की गई।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि चार अक्तूबर को जय सिंह कुशवाहा के पचगाई पट्टी स्थित स्कूल में डकैती की वारदात हुई थी। बदमाशों ने संचालक की बेटी रजनी, दामाद नवीन और धेवती श्रेष्ठा को बंधक बनाया था। 70 हजार रुपये, 15 बैटरी, लैपटॉप, तीन एलईडी स्कूल वैन में लूटकर ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी आनंदवीर सिंह के साथ थाना ताजगंज पुलिस लगी थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =