Sambhal: हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल लाइन हाजिर
Sambhal पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने देर रात हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल को लाइन हाजिर कर दिया। थाने का प्रभारी निरीक्षक संत कुमार को बनाया है। लाइन में तैनात महिला निरीक्षक संदीपा को महिला थाने की जिम्मेदारी दी है। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम कुमार को महिला पुलिस चौकी चंदौसी की जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा ऐंचोड़ा कंबोह थाने में तैनात ललित शर्मा को रजपुरा थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार को ऐंचोड़ा कंबोह थाने में तैनाती की है। चंदौसी की महिला चौकी के प्रभारी राधेश्याम शर्मा को पवांसा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है।

