स्नातकों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे उद्यमी कुश पुरी
मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए प्रमुख प्रत्याशी उद्यमी कुश पुरी ने जोरदार प्रचार किया। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह स्नातकों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। विभिन्न मुद्दों पर पहले से ही सार्थक प्रयास करते रहे हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन केंद्र पर जाकर निर्वाचन केंद्र पर उपलब्ध पैन का ही प्रयोग कर उनके नाम के सामने 1 लिखा जाए।
उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि यह पढ़े लिखे वर्ग चुनाव ज्यादा से ज्यादा सँख्या में मतदान करे एवं मेरठ व सहारनपुर मण्डल के सभी 9 जनपदों में रहने वाले अपने परिचितों को भी प्रथम वरीयता का मत देने को प्रेरित कर के अधिक से अधिक मतो से विजयी बनाने में सहयोग करें।

