उत्तर प्रदेश

आने वाला समय बसपा का: राम किशोर शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। बसपा स्थानीय कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए मंडल कोऑर्डिनेटर विजय कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता की रीढ़ की हड्डी है।

संगठन कार्यकर्ताओं से मजबूत होता है।और अगर संगठन मजबूत होगा तो हर लड़ाई जीती जा सकती है। इसलिए सभी लोग अपना अपना बूथ मजबूत रखें ।

सोमवार को मंडल कोऑर्डिनेटर विजय कुमार गौतम ने बसपा प्रभारी राम किशोर शुक्ला द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में मौजूदा सरकार को भी जमकर कोषा, व तमाम आरोप भी लगाये।

उन्होंने ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लच्छेदार बातों में फंसा कर जनता का वोट हासिल किया है। लेकिन अब जनता समझ गई है।इसका जबाब जनता आगामी 2022 में बसपा की सरकार बनाकर देंगी।वही बसपा रामनगर के प्रभारी राम किशोर शुक्ला ने कहा कि वह यही बगल के गांव मलौली के है।जनता की सुख दुख में हमेशा सबसे पहले खड़े मिलेंगे।

और यह कार्य वह विगत 3 साल से लगातार पूरी रामनगर विधानसभा में घूम-घूम कर भी रहे है। और बसपा के मूवमेंट को आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुटता के साथ कार्य करें

जीत निश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बसपा सरकार की कार्यो को गिनाते हुए कहा कि अब आप बसपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं।मैं स्वयं जनता के बीच बहन कुमारी मायावती की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताता हूं और लोगों का भर पुर समर्थन भी मिल रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के कहा कि बसपा की जब सरकार थी तो यही अधिकारी जनता के सभी काम करते थे।लेकिन आज यही अधिकारी उसी जनता की सुनवाई नहीं कर रही है।

किसान अपना ही धान बेचौलियो के हाथों बेचने को मजबूर है।किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहा है।कोई सुनने वाला नहीं है।ब्लॉक तहसील थानों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम ने कहा कि संगठन बसपा का मजबूत संगठन व आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही 2022 में बसपा की सरकार बनेगी।बूथ अध्यक्ष भी अपने यहां मजबूती से कार्यकर्ताओ को अभी से जोड़ते रहे।

आने वाले समय में बसपा पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी और भ्रष्टाचार को खत्म कर सरकार बनाएगी।इस कार्यकर्ता सम्मेलन को बसपा भाईचारा समिति के अध्यक्ष रामप्रताप मिश्रा, भगवान दीन चौधरी, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अनिल गौतम ,अयोध्या अवस्थी, संजय कुमार विधानसभा अध्यक्ष, सोनेलाल गौतम, सहित तमाम वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया

कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।यहाँ मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा 2022 में बसपा की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्प भी लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 11 =