उत्तर प्रदेश

Aligarh News: मोबाइल चोरी करने के साथ ही फोन पे के माध्यम से ढाई लाख रुपये पार

Aligarh इगलास कोतवाली क्षेत्रांर्गत तोछीगढ चौकी के गांव वेलौठ निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने के साथ ही फोन पे के माध्यम से ढाई लाख रुपये पार कर दिए गए। मोबाइल चोरी होने व रुपये निकलने से पीड़ित व उसका परिवार परेशान हैं।

त्रिलोक सिंह पुत्र नवाब सिंह का कहना है कि पांच अक्तूबर को वह पैंठ में आए थे। यहां जेब से किसी चोर ने मोबाइल निकाल लिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में शिकायत की थी। उसका कहना है कि मोबाइल किसी गलत व्यक्ति के हाथ में लग गया और पासवर्ड की जानकारी कर फोन पे के माध्यम से ढाई लाख रुपये पार कर दिए।

यह धनराशि कई जन सेवा केंद्र व अन्य लोगों को ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने इस संबंध में कप्तान से शिकायत की थी। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 19 =