उत्तर प्रदेश

Aligarh News: शराब ठेके के सेल्समैन से लूट में तीन गिरफ्तार

Aligarh News महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल पर शराब ठेके के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन अपराधी पुलिस ने दबोच लिए। इन्होंने अपने एक अन्य फरार साथी संग ठेके पर शराब पीने जाते समय ही इस लूट की योजना बनाई। इससे पहले अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं। अब उनके फरार साथी की तलाश जारी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 26 अक्तूबर को नौरंगाबाद का राजपाल सासनीगेट के पास के शराब ठेके को बंद कर बेटे के साथ घर जा रहा था। इस दौरान उसे ठेका स्वामी अनिल सिंह के घर पर रुपये व चाभी देनी थी। इसी दौरान छर्रा अड्डा पुल के पास बुलट बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बेटे को तमंचे की बट से जख्मी कर पिता से रुपयों का बैग ले गए। जिसमें ढाई लाख रुपये ले गए। 

इस घटना में सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को चिह्नित किया। जिसमें पाया कि बुलट पर दो व अन्य बाइकों पर भी दो बदमाश थे, जो रैकी कर रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने नगला मल्लाह के साहिल, निशात बाग के कैफ उर्फ चीनी व तालसपुर के यामीन को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि उनका चौथा साथी इरफान अभी फरार है। इनके पास से लूटी गई रकम में से 51,600 रुपये, बैग व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। इन्होंने स्वीकारा कि वे शराब ठेके पर शराब पीने जाते थे। तभी मन में योजना आई और रैकी कर घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा उन पर क्वार्सी, मडराक में लूट की अन्य वारदात भी दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =