उत्तर प्रदेश

Azamgarh-कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया, बेच दिया ढाई लाख रुपए में

Azamgarh: कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया. फिर उसे विवाह के नाम पर ढाई लाख रुपए में बेच दिया. इसके बाद पति भी उससे देह व्यापार कराने लगा. मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र का है.

युवती के गर्भवती होने पर पति छोड़कर भाग गया, तो पिता ने रखने से इनकार कर दिया. युवती ने अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता और पति को हिरासत में ले लिया है.

बताते चलें कि गुरुवार देर शाम महिला थाने में एक युवती पहुंची. उसने बताया कि वह तरवां थानाक्षेत्र की मूल निवासी है, जिसके पिता ने विवाद के बाद उसकी मां को छोड़ दिया. उसे जबरन अपने पास रखा था. जब वह कक्षा 10 में पढ़ रही थी तो उसके पिता कोई दवा खिलाने लगे थे, जिससे वह सुस्त रहने लगी थी.

इसके बाद पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया. दो साल तक पिता ने शारीरिक शोषण किया. जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पिता की पिटाई भी की थी. इसके बाद पिता ने दिसंबर 2022 में उसका विवाह गाजीपुर जिले के रहने वाले व्यक्ति के साथ कर दिया.

इसके बाद पति उससे देह व्यापार कराने लगा. गर्भवती होने पर पति ने गर्भ निरोधक दवा खिला दी, लेकिन गर्भपात नहीं हुआ है. इसके बाद पति, फोनकर पिता से शादी के वक्त दिया गया ढाई लाख रुपये मांगने लगा. पिता ने देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पति रायपुर बाजार में छोड़कर चला गया. किसी तरह वह पिता के घर पहुंची तो उसने भी साथ रखने से इनकार कर दिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + four =