वैश्विक

ईडी बीजेपी का आखिरी हथियार, Bhupesh Baghel की छवि धूमिल करने की साजिश- कांग्रेस

 Bhupesh Baghel के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार की छवि धूमिल करने की ‘साजिश’ करार देते हुए शनिवार (चार नवंबर) को कांग्रेस ने कहा कि राज्य की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारा जवाब देगी.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बीजेपी की हार निश्चित देखकर ईडी का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग शुरू कर दिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपए का भुगतान किया है.

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  Bhupesh Baghel पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान के वित्तपोषण के लिए अवैध सट्टेबाजी में शामिल लोगों द्वारा लाए गए हवाला धन का उपयोग किया. बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्ग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महादेव ऐप घोटालों के तार ‘उन’ तक जाते हैं. पीएम का इशारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर था.

बीजेपी के इन आरोपों के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘बीजेपी की हार निश्चित है और इसीलिए सीबीआई एवं ईडी का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग शुरू कर दिया गया है. यह प्रतिशोध की राजनीति है.’ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. जब बीजेपी देखती है कि उसके हाथ से चीजें निकल गईं हैं, तो अपने आखिरी हथियार ईडी का इस्तेमाल करती है.

वेणुगोपाल ने कहा कि इस पूरी कार्रवाई का मकसद Bhupesh Baghel और छत्तीसगढ़ सरकार की छवि को धूमिल करना है. यह साजिश प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने रची है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को इसका करारा जवाब देगी. वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया कि ईडी का कार्यालय झूठ का कार्यालय है और असल में यह एजेंसी ‘तोता’ है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 17 =