Azamgarh-कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया, बेच दिया ढाई लाख रुपए में
Azamgarh: कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया. फिर उसे विवाह के नाम पर ढाई लाख रुपए में बेच दिया. इसके बाद पति भी उससे देह व्यापार कराने लगा. मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र का है.
युवती के गर्भवती होने पर पति छोड़कर भाग गया, तो पिता ने रखने से इनकार कर दिया. युवती ने अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता और पति को हिरासत में ले लिया है.
बताते चलें कि गुरुवार देर शाम महिला थाने में एक युवती पहुंची. उसने बताया कि वह तरवां थानाक्षेत्र की मूल निवासी है, जिसके पिता ने विवाद के बाद उसकी मां को छोड़ दिया. उसे जबरन अपने पास रखा था. जब वह कक्षा 10 में पढ़ रही थी तो उसके पिता कोई दवा खिलाने लगे थे, जिससे वह सुस्त रहने लगी थी.
इसके बाद पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया. दो साल तक पिता ने शारीरिक शोषण किया. जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पिता की पिटाई भी की थी. इसके बाद पिता ने दिसंबर 2022 में उसका विवाह गाजीपुर जिले के रहने वाले व्यक्ति के साथ कर दिया.
इसके बाद पति उससे देह व्यापार कराने लगा. गर्भवती होने पर पति ने गर्भ निरोधक दवा खिला दी, लेकिन गर्भपात नहीं हुआ है. इसके बाद पति, फोनकर पिता से शादी के वक्त दिया गया ढाई लाख रुपये मांगने लगा. पिता ने देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पति रायपुर बाजार में छोड़कर चला गया. किसी तरह वह पिता के घर पहुंची तो उसने भी साथ रखने से इनकार कर दिया.

