Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

धोखाधडी व फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के आरोपी सलमान को 5 वर्ष की सज़ा व 1500 रुपये जुर्माना 21 जनवरी 2020 से था जेल में बंद

थाना नई मंडी पुलिस ने धोखाधड़ी व फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के मामले में जेल भेजे गए सलमान को 5 वर्ष की सज़ा व 1500 रुपये जुर्माना किया है. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रशांत कुमार सिंह ने आरोपी सलमान को धारा 420,467 व 120बी के तहत दोषी घोषित कर 5 वर्ष की सज़ा व 1500 रुपये जुर्माना किया है

आरोपी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए की गई अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने पैरवी की।

इस के अलावा मेहताब को चोरी, अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत एक वर्ष 6 माह व रु o 500 जुर्माना, सिविल लाइन के मामले 24 अगस्त 2019 से चोरी मे जेल में बंद चाँद को एक वर्ष 6 माह शाहरुख एक वर्ष 500 रुपये अवैध शस्त्र रखने पर जुर्माना किया गया

इस के अलावा शहजाद चोरी व अवैध हथियार में एक वर्ष की सजा व 500 रु जुर्माना कोतवाली के बिट्टू को जिला अस्पताल में अवैध शस्त्र में गिरफ्तार को 4 माह 500 रुपये जानसठ के संजय व खतौली के अनिल को अवैध शस्त्र में बीते गई जेल की अवधि में सज़ा व 500-500 रुपये से दंडित किया गया है

मामले में सहायक अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने पैरवी की सभी की वीडीयो कॉन्फ़्रेंसिंग से पेशी की गई

इस तरह छोटे मामलों में जेल में बंद दस मुकदमों का निस्तारण अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रशांत कुमार सिंह द्वारा किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =