Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar रोटरी एवं इनरव्हील क्लब चैम्बर द्वारा दीपावली उत्सव हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी एवं इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर चैम्बर द्वारा दीपावली महोत्सव का आयोजन मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिसॉर्ट्स में धूम धाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के चौयरमेन अजय भार्गव, सुनील गोयल व् संदीप कुच्छल रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मधु गोयल द्वारा आस्थाओं के पाठ से हुआ। मंच संचालन सचिव मनोज सेठी, अजय भार्गव तथा संदीप कुच्छल ने संयुक्त रूप से किया।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विशाल कालरा ने कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दीवाली सभी सदस्य परिवारों के घर खुशियों से भर जाए तथा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। फैशन शो का निर्देशन प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मोहित मेहन्दियाँ का रहा। सर्वप्रथम मोडल शिवांगी द्वारा खूबसूरत क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात १२ मॉडल्स द्वारा अद्भुत फैशन शो प्रस्तुत किया गया। फैशन शो का सं्चालन मोडल युक्ति द्वारा किया गया। सभी मोडल द्वारा हथेलियों पर दिए रख कर रैंप वाक का भव्य प्रदशन किया गया जिसने दर्शकों को झूमने पर बाध्य कर दिया।

मोडल लवी द्वारा प्रस्तुत किये गए नृत्य को भी प्रशंसा मिली। संदीप कुच्छल द्वारा रामायण पर आधारित तथा अजय भार्गव द्वारा क्रिकेट पर आधारित प्रश्नोत्तरी ने भी दर्शकों को बांधे रखा। वरिष्ठ सदस्य दीप गर्ग ने भी ज्ञान वर्धन किया। प्रश्नोत्तरी के सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बारी आयी सदस्यों द्वारा किये गए सपत्नीक कैटवाक की, जिसमे मनोज सेठी – चेतना सेठी, सुभाष साहनी – भारती साहनी, प्रमोद अरोरा – विनीता अरोरा, अजय गुप्ता – ऋचा गुप्ता, महेश जिंदल – अनीता जिंदल, दिनेश मोहन – अलका गुप्ता, डॉ ईश्वर चंद्रा – मञ्जूषा चंद्रा, वीरेंदर अग्रवाल – बाला अग्रवाल, मानव अरोरा – योगिता अरोरा, संदीप कुच्छल – राखी कुच्छल, अजय भार्गव – मधु भार्गव, दीप गर्ग – चारु गर्ग, डॉ प्रवेश – अनुपमा कर्णवाल, विनोद जलोत्रा – अंजू जलोत्रा, प्रदीप गुप्ता – अंजलि गुप्ता । मनोज सेठी – चेतना सेठी द्वारा बनाये गए टाइटैनिक पोज ने दर्शकों की भरपूर तालिया बटोरी।

सभी प्रतिभागियों को खूबसूरत दीवाली गिफ्ट उपहार देकर सम्मानित किया गया। मनोज गुप्ता – आयुषी गुप्ता , प्रदीप गुप्ता – अंजलि गुप्ता, अजय एरॉन – निशा एरोन, अरविन्द संगल को क्लब की और से वैवाहिक वर्षगांठ उपहार दिए गए। रोटरी डिस्ट्रिक्ट द्वारा आयोजित अमृत कला प्रतियोगिता में एस डी पब्लिक स्कूल की छात्रा अवंतिका सिंह के द्वितीय आने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

तत्पश्चात रोटरी फाउंडेशन में दान देने के लिए अजय भार्गव (क्कघ्स्न), डॉ ईश्वर चंद्रा (क्कघ्स्न प्लस १ ) तथा वीरेंदर अग्रवाल (क्कघ्स्न प्लस ३ ) को रोटरी इंटरनेशनल से आये पिन व् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समयबद्धता पुरूस्कार राजेंदर सिंघल द्वारा घोषित किया गया जिसमें भाग्यशाली विजेता महिलाओ में अंजू जलोत्रा व् पुरुषों में डॉ ईश्वर चंद्रा रहे। इनरव्हील अध्यक्ष चेतना सेठी, कोषाध्यक्ष अंजलि गुप्ता, एडिटर – निशा संगल, ढ्ढस्ह््र विनीता अरोरा ने सभी मोडल व् सदस्य परिवारों द्वारा किये गए डांडिया डांस को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

प्रत्येक सदस्य परिवार ने कार्यक्रम को पूर्णतया व्यवस्थित करने में अपना भरपूर योगदान दिया। सदस्य परिवारों की बहु बेटियों सहित १०० से अधिक उपस्थिति ने समारोह को भव्य बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित रहे अरुण खण्डेल वाल , सुषमा खंडेलवाल, अशोक सिंघल, शशि सिंघल, भारत भूषण अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रमोद संगल, मनोज गोयल, अशोक शर्मा, नीरा शर्मा, श्याम मल्होत्रा, सुनीता मल्होत्रा, महेश गर्ग, शशि गर्ग, पवन जैन, नीरज जैन, सतबीर सिंह, बबिता सिंह, तेज राज गुप्ता, अलका गुप्ता, विनय शर्मा, मोनिका शर्मा आदि।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =