Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रेमी युगल ने परिजनो से जान का खतरा बताया, एसएसपी से गुहार

मुजफ्फरनगर। प्रेमी युगल ने परिजनो से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव गुनियाजुडडी निवासी श्रीमति सोनम पत्नि आतिश कुमार ने कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसका अपने गांव के ही निवासी आतिश कुमार पुत्र शीशपाल जो कि इसकी ही बिरादरी का है।

प्रेम प्रसंग के चलते उसने विगत 26 अगस्त 2020 को अपनी इच्छा से आर्य समाज मन्दिर मे प्रेम विवाह कर लिया था।

विवाहिता का कहना है कि जब से उसके परिजनो को इस शादी का पता चला है तब से उसके परिजन उससे नाराज चल रहे है। सोनम का आरोप है कि उसके मायके वाले उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विवाहिता ने इस पूरे मामले की जांच कराकर आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =