उत्तर प्रदेश

Bareilly: लूट के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार

Bareilly शाही क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों बदमाश दिवाली वाले दिन लूट के इरादे सड़क किनारे छिपे हुए थे। पकड़े गए अभियुक्तों से एक 12 बोर तमंचा, दो कारतूस, लूटी हुई मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बरामद हुई है। 

 27 अक्तूबर को बुझिया जुनूबी निवासी भगवत शरण मौर्य मिर्जापुर से दोपहर करीब दो बजे अपने घर वापस जा रहे थे। शाही अमौर रोड पर पंथरा मोड़ के नजदीक तीन बदमाशों ने बाइक रोककर तमंचा दिखाते हुए उनके साथ लूटपाट की थी। बदमाश भगवत शरण मौर्य का मोबाइल, पर्स में रखे 3400 रुपये और बाइक लूट करके ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत किया था। 

इंस्पेक्टर सतीश कुमार टीम के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गश्त कर रहे थे। शेरगढ़ के मुर्रा मोहल्ले का रहने वाला अयान खान और उसका साथी विशाल रस्तोगी पंथरा मोड़ पर सड़क किनारे संदिग्ध तरीके से छिपे दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों से तमंचा, दो कारतूस और बाइक की नंबर प्लेट मिली।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21387 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 9 =