Aligarh News: आइसक्रीम की फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव
Aligarh News शाहकमाल रोड की एक आईस कैंडी फैक्टरी में 13 नवंबर शाम अमोनिया रिसाव की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। खबर पर दमकल भी बुला ली गई। मगर मौके पर जानकारी में आया कि रिसाव नहीं हुआ था, बल्कि फिल्टर बदलने के दौरान गंध उठने से गफलत हो गई थी।
शाहकमाल रोड पर मीनाक्षी पुल के नीचे एक आईस कैंडी फैक्टरी है। जिसमें त्योहार पर सर्विस का काम हो रहा था। कारीगर फिल्टर आदि बदल रहे थे। तभी शाम के समय लोगों को बाहर अमोनिया की गंध महसूस हुई। इस पर किसी ने अमोनिया रिसाव की सूचना दे दी। सूचना पर दमकल, सीओ आदि पहुंच गए।

